फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सपना चौधरी को आई फैंस की याद, वीडियो साझा कर कहा- 'मैं अपने पुराने वीडियो..'

Fri, 24 Apr 2020 01:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Social Media
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने बेहतरीन डांस से लाखों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। सपना के डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनका बेहतरीन डांस लोगों के जिलों में घर कर गया है। लेकिन फिलहाल सपना लॉकडाउन की वजह से घर पर ही हैं। लगता है लॉकडाउन के बीच अब सपना को भी अपने शोज की याद सताने लगी है।
विज्ञापन

2 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपना ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो साझा कर इस बारे में बताया है। कि वो अपने सभी फैन्स को कितना मिस कर रही हैं। बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सपना अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बार सपना ने अपना एक पुराना डांस वीडियो साझा किया है। जिसमें सपना एकदम धमाकेदार डांस कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sapna chaudhary - फोटो : instagram
सपना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पुराने सो का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सपना एक हरियाणवी गाने पर ही डांस कर रही हैं। उनके सामने ढ़ेर सारे दर्शक बैठे हुए हैं। इस वीडियो को साझा कर हुए सपना ने लिखा, 'जैसे मैं अपने पुराने वीडियोज को देख कर आप सब को याद कर रही हूं, खुश हो रही हूं, आप भी अपने परिवार के साथ अपने घर पर पुरानी तस्वीरें देखें, यादें ताजा करें और सब साथ मुस्कुराएं। अपने बड़े बुजर्गो का ध्यान रखें, घर पे साथ मिलके काम करें। मुश्किल है ये वक्त, आए सब मिलकर इंसान होने का फर्ज निभाएं'।
 

4 of 5
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते ही खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना के सामने बहुत सारी भीड़ दिखाई दे रही है। सपना के इस वीडियो पर उनके फैन्स भी कमेंट कर बता रहे हैं कि वो भी उन्हें और उनके डांस को काफी मिस कर रहे हैं। इस वीडियो की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna chaudhary - फोटो : instagram
गौरतलब है कि सपना चौधरी फेमस हरियाणवी डांसर हैं। उनके कॉन्सर्ट्स जगह-जगह होते हैं। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ शामिल होती है। सपना चौधरी बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद लाइम लाइट में आईं और यहीं से सपना का ट्रांसफॉर्मेशन भी शुरू हो गया। हमेशा सलवार सूट में नजर आने वाली सपना चौधरी अब अलग-अलग स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। कॉन्सर्ट्स के साथ ही सपना कई वीडियो एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो फिल्मों में भी डेब्यू कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें