फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 फिल्मों को रिलीज के लिए करना पड़ा था लंबा इंतजार, अमिताभ को तो लग गए थे 18 साल

Wed, 24 Apr 2019 05:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
film poster - फोटो : file photo
फिल्मों के एलान के साथ ही उनकी रिलीज की तारीख भी जाती है। वहीं कुछ फिल्में बॉलीवुड में ऐसी हैं जिनकी तारीख तो आई लेकिन रिलीज होने में फिल्मों को कई साल लग गए। यहां तक कि कुछ फिल्में तो बनने के 18 साल बाद रिलीज हुई। इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्में शुमार है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी 5 फिल्में हैं जो बनी तो लेकिन रिलीज होने में अरसे बीत गए। 
विज्ञापन

2 of 6
Yeh Lamhe Judaai Ke - फोटो : file photo
ये लम्हे जुदाई के
शाहरुख खान और रवीना टंडन की फिल्म 'ये लम्हे जुदाई' कई साल बाद रिलीज हुई। इस फिल्म की शूटिंग 1994 में शुरू हो गई थी लेकिन अधूरी रह गई थी। इसके बाद साल 2004 में फिल्म को पूरा करके रिलीज किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Zamaanat And Justice for All - फोटो : file photo
जमानत एंड जस्टिस फॉर ऑल
अमिताभ बच्चन और अरशद वारसी की इस फिल्म को रिलीज होने में 18 साल लग गए। इस फिल्म को बनाने की शुरुआत साल 1996 में हुई थी। फिल्म की शूटिंग पूरी होते-होते 6 साल हो गए। इस फिल्म में अमिताभ ने अंधे वकील की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।

4 of 6
Deewana Main Deewana - फोटो : file photo
दीवाना मैं दीवाना
गोविंदा और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर आने पर काफी इंतजार करना पड़ा। इस फिल्म की शूटिंग साल 2003 में पूरी कर ली गई थी। हालांकि फिल्म 10 साल बाद साल 2013 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
Mehbooba - फोटो : file photo
महबूबा
'महबूबा' फिल्म में अजय देवगन, मनीषा कोइराला और संजय दत्त थे। इस फिल्म की शूटिंग साल 2000 में पूरी कर ली गई थी। शूटिंग के 8 साल बाद साल 2008 में फिल्म को रिलीज कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sanam Teri Kasam - फोटो : file photo
सनम तेरी कसम
सैफ अली खान और पूजा भट्ट की 'सनम तेरी कसम' फिल्म को भी रिलीज होने में वक्त लग गया था। इस  फिल्म की शूटिंग साल 1994 में शुरू हुई थी लेकिन रिलीज होने में 15 साल लग गए। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें