फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी के बाद बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी, पिता बोनी खुद चुनेंगे हीरो

Wed, 24 Apr 2019 04:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
khushi kapoor
जाह्नवी कपूर ने पिछले साल फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । अब श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की भी फिल्म जगत में एंट्री होने जा रही है । जी हां, इस बात का खुलासा खुद खुशी ने किया । हाल ही में जाह्नवी और खुशी नेहा धूपिया के सेलिब्रिटी टॉक शो 'BFF's विद वॉग पर पहुंची थीं । 
विज्ञापन

2 of 5
khushi kapoor
यहां खुशी ने अपने बॉलीवुड डेब्यू प्लान के बारे में भी बताया। खुशी ने कहा, 'मैं जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करूंगी। पहली फिल्म मैं करण जौहर के साथ ही करना चाहती हूं। लेकिन मैं जानती हूं कि मेरी फिल्म के हीरो का चुनाव मेरे पिता ही करेंगे। क्योंकि वो मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
khushi kapoor
नेहा के शो में खुशी ने बताया, 'मेरे पिता इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि मैं किस शख्स के साथ हूं। अगर मैं एक अच्छे इंसान के साथ हूं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है। पिता ये ध्यान रखते हैं कि मैं किसी अच्छे इंसान के साथ ही रहूं। यही वजह है कि वो मेरी फिल्म का हीरो खुद ही तलाश करेंगे।'

4 of 5
jahnvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
उन्होंने आगे कहा, 'मैं घर में सबसे छोटी हूं इसलिए पापा मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। मेरे लिए घर में कर्फ्यू जैसा माहौल होता है। मैं कहां हूं? किसके साथ हूं? और कब तक बाहर रहने वाली हूं? इन सब की जानकारी मेरे पिता को होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
खुशी ने बताया, 'एक बार मैं अपने एक दोस्त के साथ थी तो पापा ने मेरे दोस्त को मैसेज कर हम दोनों की फोटो मांग ली।' तब नेहा ने पूछा, 'क्या तुम्हारा परिवार इस बात से खुश है कि तुम डेटिंग कर रही हो या तुमने उन्हें इस बारे में बताया नहीं है?' खुशी ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे पिता को एक लायक ब्वॉयफ्रेंड से कोई परेशानी नहीं होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें