फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ाई में अमिताभ- शाहरुख सहित ये सितारे आए आगे, अलग अंदाज में लोगों से की खास अपील

Mon, 25 May 2020 09:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सितारों की अपील - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में सितारे भले ही घरों में कैद हों लेकर वो जागरूकता फैलाने का काम बखूबी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन सहित कई सितारे आगे आए हैं और सुरक्षा के लिए मास्क पहनने की अपील की है। इस कैंपेन का नाम 'वियर ए मास्क' है, जिसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने शुरू किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अविनाश ने सितारों के पुराने फोटोशूट की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है और लोगों से अपील की है कि वो मास्क जरूर पहनें। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, महेंद्र सिंह धोनी, टाइगर श्रॉफ और आलिया भट्ट सहित दूसरे सितारे नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फोटोग्राफर ने इस अभियान के लिए सितारों की उन तस्वीरों का इस्तेमाल किया है जिसमें उन्होंने मुंह ढक रखा है। इसमें अमिताभ बच्चन ने अपनी टीशर्ट को खींचकर मुंह को कवर किया है। वहीं सलमान, शाहरुख प्रियंका और आलिया ने हाथ से मुंह ढक रखा है। जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट ग्लव्स का इस्तेमाल किया है।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा कि 'मास्क पहनिए। एक पहल अविनाश गोवारिकर द्वारा। फोटोग्राफर और प्रिय मित्र।' बता दें कि लॉकडाउन में पहले के मुकाबले थोड़ी ढील दी गई है। ऐसे में कई जगह देखा जा रहा है कि लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इस वजह से इस कैंपेन के जरिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है कि जब भी वो घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान सहित अन्य सितारे अपने-अपने स्तर पर लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। प्रवासी मजदूरों से लेकर फिल्म उद्योग के छोटे कर्मचारी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में ये सितारे उनके लिए कई तरीके से राहत का कार्य कर रहे हैं। बीते दिनों एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट का भी आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड सितारे जुटे और फंड इकट्ठा किया।  

चोक्ड से पहले इन फिल्मों में दिखे करेंसी के करामाती करिश्मे, किसी ने असली तो किसी ने मारी नकली 'रेड'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें