फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इन पॉपुलर घरानों में मनाई जाती थी जोरदार होली, इस वजह से बंद कर दिया सेलिब्रेशन

Thu, 21 Mar 2019 07:40 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
holi
लोगों पर होली का खुमार चढ़ चुका है । बॉलीवुड सेलेब भी होली खेलने में पीछे नहीं रहते। कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की होली तो बहुत फेमस रही है । इसमें राज कपूर, अमिताभ बच्चन और यश चोपड़ा जैसे सितारे शामिल हैं । एक समय था जब होली में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने घर पर पार्टी रखते थे और पूरी फिल्म इंडस्ट्री वहां पहुंचती थी। धीरे-धीरे इन बड़े घरानों की होली पार्टी होना बंद हो गई । जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
raj kapoor
राज कपूर- पृथ्वी राज कपूर के समय से ही कपूर खानदान में होली मनाने का चलन चल रहा है । इस पार्टी में सितारों का मेला लगता था । रंगों से भरी टंकियों में सेलेब एक-दूसरे को भिगो देते थे । नाच-गाने की महफिल सजती थी । पृथ्वी राज कपूर के बाद राज कपूर इस होली पार्टी को होस्ट करने लगे । साल 1988 में राज कपूर के निधन के साथ ही ये होली सेलिब्रेशन बंद हो गया । 
विज्ञापन

3 of 5
yash chopra and sridevi
यश चोपड़ा- मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा उस दौर में यशराज स्टूडियो में होली पार्टी रखते थे । इसमें तमाम सेलेब्स और यश चोपड़ा के प्रोडक्शन में काम करने वाले लोग शामिल होते थे । उनके निधन के बाद ये होली पार्टी भी बंद हो गई ।

4 of 5
Subhash Ghai
सुभाष घई- फिल्म मेकर सुभाष घई पहले अपने मड आइलैंड वाले बंगले पर होली पार्टी किया करते थे । बाद में उन्होंने ये सेलिब्रेशन बंद कर दिया। इस होली पार्टी में नामी सितारों के अलावा टेक्नीशियन्स और डिजाइनर भी शामिल होते थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raj kapoor
अमिताभ बच्चन- बिग बी भी हर साल अपने जुहू स्थित बंगले में होली पार्टी का आयोजन करते थे । इसमें बॉलीवुड के नामी स्टार्स पहुंचते थे । साल 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद बच्चन परिवार ने होली पार्टी का आयोजन करना बंद कर दिया ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें