Shilpa Shetty, Raveena Tandon and Shriya Saran
- फोटो : सोशल मीडिया
सितारों ने मनाया करवा चौथ
17 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों की भी तस्वीरें सामने आईं। अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ का व्रत रखा और पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान बच्चन परिवार के घर की एक तस्वीर सामने आई। सोनाली बेंद्रेे ने इस तस्वीर को शेयर किया जिसमें ऐश्वर्या और जया बच्चन बैठे दिखे।