फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अमिताभ बच्चन से पीएम मोदी ने कहा शुक्रिया, बोले- 'आपके माता-पिता देखकर खुश होंगे'

Sat, 15 Sep 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंमिताभ बच्चन
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी उतना ही सक्रिय रहते हैं। इसी कड़ी में जब पीएम मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की तो उन्होंने बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज को इस अभियान से जोड़ा। उनमें से एक नाम अमिताभ बच्चन का भी है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन
पीएम मोदी ने शनिवार को देश में स्वच्छता अभियान पार्ट 2 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमिताभ बच्चन से बात की। पीएम से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'आपने ही देश में सफाई अभियान की शुरुआत की।' 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'मुंबई के बीच साफ करने के लिए मैंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां लोगों को काफी परेशानी होती है। सफाई अभियान में लगे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद मैंने उन्हें कूड़ा निकालने के लिए मशीन और ट्रैक्टर दिया।'

4 of 5
Amitabh bachchan
अमिताभ की बातें सुनकर नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आज आपके माता-पिता जहां कहीं भी होंगे वो आपको देखकर असीम आनंद का अनुभव कर रहे होंगे। मैं आपका दिल से अभिनंदन करता हूं। आपने एक्टिंग और अपनी आवाज के जरिए देश के आम लोगों को इस मुहिम से जोड़ा। आपका मैं धन्यवाद करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostan
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 7 नवंबर को रिलीज होगी। यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्म में अमिताभ के साथ आमिर खान, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अमिताभ डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' की शूटिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें