अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
तबीयत को लेकर अमिताभ का खुलासा
भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते गुरुवार को अभिनय की दुनिया में 50 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर बिग बी ने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टर उन्हें अब काम से छुट्टी लेकर आराम करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन वह अपने चाहने वालों के प्यार से अभिभूत हैं और बहुत जल्द काम पर वापस लौटेंगे। अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी।
अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा, 'बढ़ती उम्र के साथ झंझावातों से घिरा हूं, सेहत के इस फेर में हर तरह से एक नली गुजर रही है। किसी में सलाइन वॉटर, किसी से इंजेक्शन तो कहीं एक ओर सोनोग्राफ मीटर है। शरीर को इस वक्त कई तरह की सुरंगों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इंजेक्शन से शरीर में दवा पहुंचाई जा रही है और सफेद लिबाज में धरती के देवदूत कह रहे हैं कि अब रुको, आराम करो लेकिन मैं उठूंगा, काम पर लौटूंगा और अपने तमाम प्रशंसकों के बीच पूरी ऊर्जा के साथ उनके मनोरंजन के लिए लौटूंगा।'