फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान से अफेयर पर पहली बार बोलीं कटरीना, 'हमारे बीच 16 साल से...'

Sun, 22 Sep 2019 11:11 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
सलमान खान और कटरीना कैफ कोस्टार के साथ एक्स कपल भी रह चुके हैं । दोनों की साथ में पहली फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' थी । इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में काम किया । फिल्म 'युवराज' के दौरान दोनों के रिलेशनशिप में होने की भी खबर आई । हालांकि कटरीना और सलमान ने कभी खुद इस बात को नहीं कबूला । कुछ समय बाद ही कटरीना का अफेयर रणबीर कपूर से हो गया । 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
इसके चलते कटरीना, सलमान खान से दूर हो गईं । जब सलमान और कटरीना पांच साल बाद फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में साथ दिखे तो फैंस को लगा कि अभी भी दोनों का रिश्ता कायम है । हाल ही में कटरीना ने सलमान और अपने रिश्ते के बारे में बात की । उन्होंने कहा कि वो और सलमान दोस्त के अलावा कुछ नहीं हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
Katrina, Salman - फोटो : Social Media
कटरीना कहती हैं, 'मेरे और सलमान के बीच पिछले 16 सालों से दोस्ती के अलावा कुछ नहीं है । हमारे बीच सच्ची दोस्ती है और वो एक अच्छे इंसान हैं । वो मेरे साथ उस वक्त खड़े रहे जब मुझे उनकी जरूरत थी । हो सकता है कि वो आपसे हमेशा कॉन्टैक्ट में ना रहें लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो सलमान अपने दोस्तों की मदद जरूर करते हैं ।'



 

4 of 5
Katrina Kaif, Salman Khan - फोटो : amar ujala
हाल ही में आईफा अवॉर्ड के दौरान कटरीना कैफ ने डांस परफॉर्मेंस दी थी । इस मौके पर सलमान खुद को रोक नहीं पाए और खड़े होकर कटरीना-कटरीना चिल्लाने लगे । अवॉर्ड्स शो में परफॉर्मेंस के लिए जैसे ही कटरीना के नाम की घोषणा हुई सलमान खान अपनी सीट से उठ खड़े हुए और उनके लिए सीटी बजाई । ऐसा करते हुए सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif salman khan - फोटो : social media
वहीं कटरीना इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में बिजी हैं । इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी । फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं । इसमें अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' भी रीक्रिएट किया जाएगा । इस गाने की शूटिंग के वक्त की तस्वीरें कटरीना ने साेशल मीडिया पर शेयर की थीं । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें