बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी भट्ट शादी के बंधन में बंध गईं। साक्षी ने मजहिर के संग सात फेरे लिए। इसके साथ ही मुकेश भट्ट ने शुक्रवार को मुंबई के होटल ताज एंड में रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी। साक्षी भट्ट और मजहिर की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे नजर आए। तस्वीरों के जरिए आपको बतातें हैं मुकेश भट्ट की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में कौन-कौन से सितारे पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 12
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन साक्षी भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चने के साथ पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने ब्लू कोट और ब्लैक पेंट पहनी हुई थी वहीं जया बच्चन रेड सूट में नजर आईं।
विज्ञापन
3 of 12
Akshay Kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार भी मुकेश भट्ट की बेटी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। पार्टी में वह व्हाइट शर्ट और ब्लैक सूट में दिखाई दिए।
4 of 12
Aamir Khan
- फोटो : social media
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट रिसेप्शन पार्टी में नजर आए। आमिर पार्टी में बेहद कैजुअल ड्रेस में दिखाई दिए। उन्होंने ब्लैक जैकेट और ब्राउन पेंट और व्हाइट कैप पहनी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 12
rekha
- फोटो : social media
रेखा
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी मुकेश भट्ट की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची। पार्टी में वह हरी और गुलाबी साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं।
विज्ञापन
6 of 12
anil kapoor
- फोटो : social media
अनिल कपूर
एक्टर अनिल कपूर ने भी साक्षी भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की। उन्होंने भट्ट परिवार और अक्षय कुमार के साथ फोटो भी खिंचवाईं।
विज्ञापन
7 of 12
Vidya Balan with Siddharth Roy Kapur
- फोटो : social media
विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर
साक्षी भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में अभिनेत्री विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नजर आईं। ब्लैक ड्रेस में यह कपल बेहद खूबसूरत दिख रहा था।
8 of 12
Karan Singh Grover with Bipasha Basu
- फोटो : social media
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी मुकेश भट्ट की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए। व्हाइट ड्रेस में यह दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। पता हो कि बिपाशा बसु मुकेश भट्ट की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
9 of 12
emraan hashmi
- फोटो : social media
इमरान हाशमी
एक्टर इमरान हाशमी में अपने परिवार के साथ मुकेश भट्ट की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। पता हो कि हाल ही में इमारन हाशमी की फिल्म वॉय चीट इंडिया सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
10 of 12
Vicky Kaushal
- फोटो : social media
विक्की कौशल
हाल ही में अपनी फिल्म उरी से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार विक्की कौशल भी मुकेश भट्ट की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए।
11 of 12
alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया भट्ट
अपनी कजिन बहन की शादी में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। साक्षी भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।
साक्षी भट्ट
बीते दिनों शादी के बंधन में बंधी साक्षी भट्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनकी शादी की वीडियो और तस्वीर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।