फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: पैसों में खेलने वाले ये सितारे झेल चुके हैं कंगाली, पाई-पाई को हो गए थे मोहताज

Thu, 20 Apr 2023 05:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
आलीशान जिंदगी, तगड़ी फैन फॉलोइंग और स्टारडम... एक आम इंसान सितारों की जिंदगी के बारे में यही अंदाजा लगाता है। होता भी कुछ ऐसा है। मगर, दिन तो किसी के भी बदल सकते हैं। सितारों के भी....और जब शानो-शौकत से जीने वाले कुछ सितारों के दिन बदले तो वे पाई-पाई को मोहताज हो गए। कर्ज का बोझ और काम की किल्लत... एक लंबा दौर मुश्किलों भरा रहा। हालांकि, ये सितारे अपनी मेहनत, फैंस की दुआओं और दोस्तों की मदद से फिर उठ खड़े हुए और फिर वही आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। कौन से हैं  वो सितारे? आइए जानते हैं... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। कोई सोच भी नहीं सकता कि उन्होंने कभी आर्थिक तंगी का सामना किया होगा। लेकिन, एक वक्त ऐसा था जब बिग बी ने गरीबी की गर्त में अपने को दबते देखा था। उस समय अमिताभ ने अपने सुपर स्टारडम से कमाई सारी दौलत गंवा दी थी। 1996 में वर्ल्ड ब्यूटी पैजेंट को अपनी कंपनी के अंर्तगत आयोजित करना उनके लिए सबसे गलत फैसला साबित हुआ और वो कर्जे में डूब गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी
बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर की फिल्म से डेब्यू करने और पहली फिल्म में बोल्ड सीन देने का फैसला लेने वाली मंदाकिनी का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खुले दिल से स्वागत हुआ। उन्हें एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में भी मिलीं। इसके बाद उनके अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन की खबरों ने तमाम फिल्ममेकर्स को उनसे दूर कर दिया। एक वक्त पर वह पैसों की भारी कमी से गुजरीं।

4 of 6
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर
पिछले चार दशकों से बॉलीवुड पर अपनी अमिट छाप छोड़ रहे दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने साल एक समय कर्ज से उबरने के लिए अपना अभिनय स्कूल शुरू किया था। उन्होंने खुद दिवालिया होने का दावा भी किया था। पैसे कमाने के लिए अनुपम खेर ने साल 2004 के आसपास सिर्फ 12 छात्रों के साथ एक कमरे में अपना अभिनय स्कूल शुरू किया था।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने कंगना, कटरीना, दीपिका को दिया बॉलीवुड में बदलाव का श्रेय, कही यह खास बात
विज्ञापन

5 of 6
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद खुलासा किया था कि 2008 में उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से कर्ज लिया था और समय पर इसे चुका नहीं पाए, क्योंकि कई फ्लॉप फिल्मों के बाद उनके पास पैसे नहीं थे। यह भी कहा गया कि आर्थिक संकट से निपटने के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति बेच दी। तब सलमान खान उनके बचाव में आए और अभिनेता को उनके वित्तीय संकट से उबरने में मदद की।
Indore News: सोनू सूद बोले- मौका मिला तो इंदौर से ही लडूंगा चुनाव, सांसद ने कहा- आपका स्वागत है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अभय देओल 
सुपरस्टार धर्मेंद्र के भतीजे और एक्टर अभय देओल फिल्म 'वन बाय टू' के फ्लॉप होने के बाद भारी आर्थिक नुकसान का शिकार हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभय देओल को फाइनेंसर को पैसा वापस करने के लिए अपना घर बेचना पड़ा था।
Nayanthara: नयनतारा के हाथ लगी मणिरत्नम की फिल्म! साउथ के इस सुपरस्टार के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाती आएंगी नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें