फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10: बिग बी ने विराट को लेकर उड़ाया अनुष्का का मजाक, बोले- 'सब दिखता है कैसे वो बैट को चूमते हैं'

Fri, 21 Sep 2018 05:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc
अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी सीजन 10 को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में केबीसी का एक नया प्रोमो सामने आया है । इस प्रोमो में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अपनी फिल्म 'सुई धागा' को प्रमोट करने के लिए आएंगे। उनके साथ एक ऐसी कंटेस्टेंट होंगी जिन्हें साइकिल वाली दीदी के नाम से जाना जाता है ।
विज्ञापन

2 of 5
kbc
इनका नाम है सुधा वर्गिस । ये एक स्पेशल एपिसोड होगा जो आज 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा । इस एपिसोड के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे अमिताभ बच्चन ने विराट और अनुष्का के फ्लाइंग किस की चुटकी ली। सुधा और अनुष्का, बिग बी के सामने हॉट सीट पर होंगे ।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
kbc
जब अमिताभ ने सुधा वर्गिस से पूछा कि वो क्रिकेट देखती हैं, तो उन्होंने मना कर दिया। फिर अमिताभ ने झट से कहा कि अनुष्का तो देखती हैं। इसके बाद अनुष्का ने सुधा वर्गिस से कहा कि मेरे पति क्रिकेट खेलते हैं इसलिए मैं क्रिकेट देखती हैं । 
 

 

4 of 5
kbc 10
इस पर अमिताभ बच्चन तपाक से बोले 'बस उन्हीं के लिए देखती हैं ।' फिर अनुष्का ने कहा, 'नहीं सर देश के लिए भी' । तब अमिताभ मजे लेते हुए कहते हैं, 'मैच में जो कुछ होता है वो सब टीवी पर दिखता है । फिर फ्लाइंग किस का इशारा करते हुए अमिताभ कहते हैं कि विराट किस तरह बैट को चूमते हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anushka Sharma-Varun Dhawan
इस पर अनुष्का और वरुण धवन, बिग बी की बात सुनकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं । प्रोमो से ही पता चल रहा है कि आज का शो मजेदार होने वाला है । अनुष्का और वरुण पहली बार केबीसी के मंच पर आए हैं । दोनों अपनी फिल्म 'सुई धागा' को प्रमोट करेंगे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें