Amitabh Bachchan: हाल ही में हुए एएनआर अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने साउथ अभिनेता चिरंजीवी की मां के पैर छूए और आशीर्वाद लिया। अमिताभ का अभिवादन करने का यह तरीका उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सितारों से सजी एएनआर अवॉर्ड सेरेमनी में चिरंजीवी की मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसे वहां पर मौजूद सभी मौजूदा लोगों ने देखा और उके अभिवादन करने के इस तरीके को सराहा। शहंशाह ऑफ बॉलीवुड अमिताभ बच्चन सोमवार शाम को हैदराबाद पहुंचे और इस भव्य कार्यक्रम में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गज भी शामिल हुए।
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन-चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने छुए चिरंजीवी की मां के पैर
ऑनलाइन सामने आए इस वायरल वीडियो में अमिताभ को चिरंजीवी और नागार्जुन इवेंट में ले गए थे। उन्हें उनकी सीट पर बैठाने से पहले चिरंजीवी ने अमिताभ को उनकी मां से मिलवाया। इस वीडियो में बिग बी ने विनम्रतापूर्वक हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और उनके पैर भी छुए। यह दिल को छू लेने वाला पल कैमरे में कैद हो गया। अमिताभ और उनकी मां की बातचीत देखकर चिरंजीवी भी बड़ी मुस्कान के साथ नजर आए। इस वीडियो पर अब प्रशंसक लगातार अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन-चिरंजीवी-नागार्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ को पोस्ट
अमिताभ ने इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की। अमिताभ बच्चन ने चिरंजीवी को एएनआर पुरस्कार प्रदान किया। एक्स पर समारोह की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अमिताभ ने लिखा, "भावनाओं और पुरानी यादों से भरी एक शाम .. क्योंकि परिवार और उद्योग एएनआर नागेश्वर राव को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं .. मुझे इस शाम का हिस्सा बनाने के लिए नाग का बहुत-बहुत आभार.. और चिरंजीवी गारू ( गारू मतलब बड़े भाई जैसा)... आपको एएनआर पुरस्कार प्रदान करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।” Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन ने साझा किया BTS, विद्या बालन का खतरनाक रूप
बिग बी ने सुनाई पिता की एक खास कविता
अमिताभ ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता की पंक्तियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा, "मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे। जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे उत्तराधिकारी होंगे।" "नाग, आपने और आपके परिवार ने साबित कर दिया है कि आप इस महान व्यक्तित्व के सच्चे उत्तराधिकारी हैं।" Jumanji 3: ड्वेन जॉनसन की जंगली दुनिया में आपका स्वागत है, इस दिन रिलीज होगी कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'जुमांजी 3'?