फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दर्द से गुजर रहे अमिताभ बच्चन, 19 साल में पहली बार फिल्मों से ब्रेक लेने का किया फैसला

Wed, 13 Nov 2019 03:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : instagram
77 वर्षीय अमिताभ बच्चन पिछले दिनों लिवर में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अस्पताल से तस्वीर भी शेयर की थी। इस दौरान भी अमिताभ सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे और फैंस को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते रहे। अब अमिताभ से जुड़ी ऐसी खबर आई है जिसे जानकर उनके फैंस को निराशा होगी।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्मों से लंबा ब्रेक लेंगे और वो आराम करेंगे। अभिनेता ने हाल ही में नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' खत्म की है। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। अमिताभ ब्रेक लेकर आराम करेंगे और उसके बाद ही अपने अगले प्रोजेक्ट में जुटेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan Jalsa - फोटो : Facebook
सूत्रों ने बताया कि जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन के काफी मनाने के बाद अमिताभ इस पर राजी हुए। लगातार काम की वजह से उनका शरीर काफी थक गया है। इससे पहले भी परिवार के सदस्य अमिताभ को लगातार फिल्मों से ब्रेक लेने के लिए कह रहे थे लेकिन वो मान नहीं रहे थे। अमिताभ के एक करीबी ने बताया कि इस बार जया, अभिषेक और श्वेता ने निश्चित करवाया कि वो कुछ समय के लिए आराम करें।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों अमिताभ कोलकाता में 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( KIFF) का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन खराब तबीयत की वजह से वो नहीं पहुंच पाए। अमिताभ ने आखिरी वक्त में KIFF जाना रद्द कर दिया। अमिताभ के नहीं पहुंचने पर शाहरुख खान ने इस इवेंट का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
बता दें कि अमिताभ 19 सालों से लगातार काम कर रहे हैं। 90 के दशक में जब अमिताभ को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा तब उनके पास कोई फिल्म नहीं थी। इसी दौरान उन्हें साल 2000 में स्टार प्लस पर 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट करने का ऑफर मिला। इस शो के जरिए एक बार फिर उन्होंने वापसी की। इसे बिग बी की दूसरी पारी कह सकते हैं। शो जबरदस्त हिट हुआ और इसके बाद अमिताभ को धड़ाधड़ फिल्में ऑफर होने लगीं। इसी साल यश चोपड़ा ने उनके साथ फिल्म 'मोहब्बतें' की जो सुपरहिट हुई। तब से लेकर आज तक अमिताभ लगातार काम में व्यस्त रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें