फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के बाद ऐसी हो गई अमिताभ की हालत, देखकर फैंस भी हो जाएंगे इमोशनल

Wed, 08 May 2019 04:57 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : Amar Ujala
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार अमिताभ बच्चन हमेशा अपने काम के प्रति नैतिकताओं को लेकर सराहे जाते हैं। हर कोई उनके समय पर आने से लेकर काम के प्रति उनकी एकाग्रता की प्रशंसा करता ही रहता है। इस बार भी अमिताभ बच्चन ने दिखा दिया कि उम्र या कोई भी बीमारी उन्हें काम करने से नहीं रोक सकती। ये तस्वीरें देख आप खुद ही अनुमान लगा सकते हैं, कि तबियत खराब होने के बावजूद अमिताभ काम करने के लिए कितने एकाग्र हैं। बिग बी ने अपने गले में सर्वाइकल का पट्टा भी पहना है। 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan, emraan hashmi - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन काफी से दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे। लेकिन अब बिग बी ने एक और फिल्म के लिए हामी भरी है, जिसकी स्क्रिप्ट रीडिंग पर अमिताभ बच्चन पहुंचे। यह फिल्म एक कोर्ट्ररूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें अमिताभ के साथ पहली बार इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
anand pandit, riya chakrabarti - फोटो : Amar Ujala
फिल्म के निर्माता हैं आनंद पंडित, इन्हीं के घर ये सब सितारे स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए पहुंचे। अमिताभ के साथ यहां, फिल्म के अन्य कलाकार इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती और कृति खरबंदा भी नजर आए। फिल्म के सितारों की फोटो खिंचती देख फिल्म के निर्माता आनंद पंडित से भी नहीं रहा गया और वह भी तस्वीरें खिंचवाने घर के बाहर आ गए। 

4 of 5
kriti kharbanda, Emraan Hashmi - फोटो : Amar Ujala
अमिताभ इस फिल्म में फिर एक बार वकील की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले वह पिंक और बदला जैसी फिल्मों में वकील की भूमिकाएं निभा चुके हैं। अमिताभ बच्चन सबसे पहले एक वकील के रोल में फिल्म महान में दिखे थे। इस फिल्म में उनका ट्रिपल रोल था। इमरान हाशमी इस फिल्म में एक बिजनेस मैन के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
आपको बता दें कि हाल ही अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी जिसके चलते फैंस उनके लिए दुआएं करने लगे थे। अमिताभ ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर लिखा था- 'मैं न जानता था की, एक दिन इतवार को अपने चाहने वालों से, जलसा के द्वार पे, न मिल पाने पर, इतनी बड़ी खबर बन जाएगी! आप सब को स्नेह, मेरा आदर और सम्मान।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें