फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका-प्रियंका के बाद क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए आमिर खान, मीडिया को देख ऐसा था रिएक्शन

Wed, 08 May 2019 04:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan - फोटो : amar ujala
फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट अनाउंस कर चुके फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लग गए हैं फिल्म की तैयारियों में। हमेशा की तरह वह इस फिल्म के लिए भी अपना मेकओवर करने वाले हैं। इस फिल्म के लुक के लिए उन्हें अपना वजन काफी हद तक घटाना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan - फोटो : amar ujala
शायद इसीलिए वह एक क्लीनिक से निकलते दिखाई दिए। फिल्म गजनी के बाद से आमिर अपनी हेल्थ का काफी खयाल रखते हैं। अपनी फिजिक में बदलाव लाने से पहले बॉडी का चेकअप कराना जरूरी है। फिल्म दंगल की तरह आमिर खान इस फिल्म में भी आमिर मेजर ट्रांसफॉर्मेशन के साथ नजर आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan - फोटो : amar ujala
कुछ दिन पहले ही आमिर खान ने अमेरीकी फिल्म फॉरेस्ट गंप के हिंदी रीमेक लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट अनाउंस की, जो कि अगले साल यानी 2020 की क्रिसमस है। इस बात की वजह से आमिर के फैंस काफी निराश भी हुए होंगे, क्योंकि इस साल उन्हें आमिर किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए और ना हीं आने वाले हैं। 

4 of 5
aamir khan - फोटो : amar ujala
अगले साल के क्रिसमस की बात करें तो उसी दिन तीन और फिल्मों की रिलीज डेट निश्चित की गई है। पहली है ह्रितिक रोशन स्टारर कृष 4, दूसरी लव रंजन की फिल्म जिसमें अजय देवगन और रणबीर कपूर हैं और तीसरी है करण जौहर की फिल्म तख्त। हालांकि अभी किसी भी फिल्म पर काम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन सभी ने अपनी रिलीज डेट पहले से ही निश्चित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : social media
जब भी कोई स्टार क्लीनिक के बाहर स्पॉट होता है तो चर्चाएं होने लगती हैं। बीते दिनों कई स्टार्स क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए। शादी की खबरों के बीच मलाइका और अर्जुन कई बार क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए। बिजी शिड्यूल के बीच कटरीना कैफ हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थित क्लीनिक के बाहर दिखाई दी थीं। कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा मां मधु चोपड़ा के साथ हिंदुजा अस्पताल देर रात गई थीं। कहा जा रहा था कि प्रियंका अपने किसी रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गई थीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें