फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एयर होस्टस की डांट का शिकार होते होते बचे अमिताभ, केबीसी में सुनाया रोचक किस्सा

Tue, 29 Oct 2019 01:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' में कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछने के अलावा ढेर सारी बातें भी करते हैं। वह अपनी जिंदगी के अनुभव और किस्सों के बारे में भी बताते हैं। अब उन्होंने शो में अपनी जिंदगी के जुड़ा बेहद खास किस्सा सुनाया है। अमिताभ बच्चन का ये किस्सा उनके हवाई सफर के दौरान एयर होस्टेस से जुड़ा है, जिसको जानकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कौन बनेगा करोड़पति 11 में हाल ही में पटना से शर्मिष्ठा पहुंची। शो में उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। खेल के दौरान शर्मिष्ठा अपनी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने अपनी जिंदगी के संघर्ष की दास्तां सुनाई। इस बीच अमिताभ बच्चन ने शर्मिष्ठा से सवाल पूछा- इनमें से किसे हिंदी में विमान परिचारिका कहते हैं? इस सवाल का सही जवाब एयर होस्टेस होता है, जिसको शर्मिष्ठा ने सही बताया। इस सवाल के बाद अमिताभ बच्चन हवाई सफर से जुड़ा अपना बेहद रोचक किस्सा बताते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि एयर होस्टेस कई बार यात्रियों पर नाराज भी होती हैं। उन्होंने कहा कि बहुत बार एयर होस्टेस उनसे भी नाराज हो चुकी हैं। एक बार वह फ्लाइट से सफर कर रहे थे और उनके बगल वाला यात्री तेजी से खर्राटे ले रहा था। उसके कारण विमान के अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद एक एयर होस्टेस ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि 'क्या ये आपके साथ हैं?' अमिताभ के अनुसार एयर होस्टेस से वह जरा सा डरे कि कहीं उन्हें डांट ना पड़ जाए। फिर मैंने कहा नहीं और बच गया।

4 of 5
Amitabh bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ का ये किस्सा सुनकर शो में सभी लोग उनके बात पर हंसने लगे। इससे पहले अमिताभ बच्चन के शो में एक कंटेस्टेंट ने उनकी बहू अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखों की तारीफ की थी। उस समय अमिताभ बच्चन ने हौरानी भरा जवाब दिया था। दरअसल, बीते दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' में पूजा झा पहुंचीं। शो में अमिताभ बच्चन ने उनसे शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनत फिल्म जोश को लेकर सवाल पूछा। सवाल था- 'शाहरुख खान और ऐश्वर्या की उस फिल्म का नाम बताओ जिसमेें दोनों ने बहन-भाई का किरदार निभाया था ?' इस सवाल का जवाब देते हुए पूजा झा ने ऐश्वर्या की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार पूजा झा ने कहा- मैं ऐश्वर्या राय बच्चन की काफी बड़ी फैन हैं। उनकी आंखे मुझे बहुत पसंद हैं।' पूजा के इस सवाल पर अमिताभ बच्चन ने हैरानी जाते हुए कहा- 'मैं काफी निराश हूं कि आपने मेरी आंखों की तारीफ नहीं की, लेकिन आपकी ये बात मैं उनसे (ऐश्वर्या राय बच्चन) से जरूर कह दूंगा।' इसके बाद वह हंसने लगते हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की थी। 

पढ़ें: KBC: ऐश्वर्या की आंखों की तारीफ करने पर 'निराश' हुए बिग बी, बीच शो में कंटेस्टेंट से कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें