फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत ठीक होते ही अमिताभ ने किया FB पोस्ट, कहा- इसी बहाने अपनों का पता तो चला

Wed, 14 Mar 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
मंगलवार को जोधपुर में शूटिंग के दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर ने बिग बी के फैंस को हैरानी में डाल दिया। शूटिंग के दौरान ही अमिताभ की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, हालांकि फिलहाल वे ठीक हैं। तबीयत बिगड़ जाने को लेकर आज सुबह फेसबुक पर अमिताभ बच्चन ने एक मार्मिक पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने लिखा, ' कुछ कष्ट बढ़ा। डॉक्टर को बुलाना पड़ा। इलाज प्रबल, स्वस्थ हुए नवल, चलो इसी बहाने अपनों का पता तो चला।' आपको बता दें कि अमिताभ राजस्थान के जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। तभी सेट पर उनकी तबीयत खराब हो गई। ब्लॉग के जरिए उन्होंने भी जानकारी दी है। हालांकि इस बारे में नहीं बताया है कि उन्हें हुआ क्या है।

विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan
आनन-फानन में मुंबई से डॉक्टरों की एक टीम को जोधपुर बुलाया गया, जिन्होंने अमिताभ का मेडिकल चेकअप किया। बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम थाईलैंड गई थी। वहां भी ज्यादा ठंड की वजह से अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। इस बात की जानकारी बिग बी ने खुद दी थी। 

4 of 5
amitabh bachchan
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा आमिर खान, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ नजर आएंगे। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्म प्रोडक्शन के तहत फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 1839 के उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के अलावा अमिताभ बच्चन 102 नॉट आउट की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर होंगे। फिल्म में ऋषि अमिताभ के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें