बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जया बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली नजर आ रही हैं। तीनों इस फोटो में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Navya Naveli
इस फोटो में नव्या, श्वेता और जया बच्चन तीनों एकसाथ ट्रेडिशनल लुक में पोज देती हुई नजर आ रही हैं, और बेहद खुबसूरत भी लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा मां... बेटी... नातिन... बेटियां सबसे बेस्ट होती हैं।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on Dec 18, 2017 at 7:59pm PST
विज्ञापन
3 of 4
navya
हाल ही में नव्या के जन्मदिन के मौके पर उनके मामा अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा था। अभिषेक ने लिखा, 'तुम कब बड़ी हो गई? कैसे तुम इतनी बड़ी हो गई कभी तुम्हें एयरपोर्ट से मामू पिक करने आते थे और अब तुम उन्हें एयरपोर्ट पर पिक करने आती हो? कैसे मामू तुम्हें शॉपिंग करवाते थे और अब तुम मेरी ऑफिशियल शॉपर बन गई हो? कैसे कभी मामू तुम्हें गाना गाकर सुलाते थे और अब हम सारी रात नाचते हुए बिताते हैं।'
बिग बी अक्सर अपनी नातिन नव्या के साथ दिखते हैं। इससे पहले Vogue मैगजीन के लिए जया बच्चन, श्वेता और नव्या नवेली ने एक साथ फोटोशूट कराया था। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पंसद भी की गईं थी।