एक्टर विद्युत जामवाल अपने एक्शन के लिए बॉलीवुड में खास पहचान रखते हैं। इसकी एक वजह उनकी कमाल की फिटनेस भी है। उनके फिटनेस का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
पढ़ें: 'कंमाडो' फेम विद्युत जामवाल को थाईलैंड में मिला सरप्राइज, सेट पर ऐसे मनाया जन्मदिन
विज्ञापन
2 of 5
Vidyut Jamwal
विद्युत इन दिनों अपनी फिल्म 'जंगली' की शूटिंग कर रहे हैं। जारी किए गए वीडियो में विद्युत जामवाल भारी-भरकम टायर के साथ वेटलिफ्टिंग करते नजर आ रहे हैं। देखने से इस बात का एहसास हो जाता है कि यह काम कोई आसान नहीं है। विद्युत ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
Workin' out Junglee style... #BeJunglee @JungleePictures pic.twitter.com/zkJfREDxub
— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) December 18, 2017
विज्ञापन
एक अन्य वीडियो में वो चार बोतलों के सहारे एक्सरसाइज कर रहे हैं। विद्युत ने इन खाली बोतलों पर अपना वजन डालकर पुशअप्स करते हैं। वीडियो को देखकर उनकी फिटनेस और बैलेंस का साफ इशारा मिलता है। साथ ही यह भी जाहिर होता है कि अपनी आने वाली फिल्म में उनका जबरदस्त एक्शन देखने मिलेगा।
4 of 5
Vidyut Jamwal
विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म 'जंगली' है जो कि एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में इनसान और हाथियों के बीच अनूठे संबंध को दिखाया गया है। विद्युत एक पशु चिकित्सक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका अपने घर वापसी के दौरान अंतरराष्ट्रीय शिकारी रैकेट से सामना होता है और वो डटकर उनका सामना करते हैं।
'जंगली' हॉलीवुड फिल्म निर्माता चक रसेल द्वारा निर्देशित है, जो 'द मास्क', 'ए नाईटमेर ऑन एल्म स्ट्रीट', 'द स्कोर्पियन किंग' और 'आई एम व्रथ' जैसी फिल्मों में अपना योगदान दे चुके हैं। 'जंगली' एक एक्शन और एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है। विद्युत इससे पहले 'बादशाहो' में नजर आ चुके हैं। यह अगले साल 19 अक्टूबर को दशहरा पर रिलीज होगी।