फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी: पोस्ट लिखकर बताया, करानी पड़ेगी सर्जरी

Sun, 28 Feb 2021 09:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए परेशान करने वाली खबर है। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए ये जानकारी दी है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और अब उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन का ब्लॉग - फोटो : Tumblr: @srbachchan
78 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार को अपने ब्लॉग में लिखा कि ‘मेडिकल कंडिशन... सर्जरी... मैं लिख नहीं सकता, एबी।‘ अमिताभ ने इसके अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल
अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग देखने के बाद उनके प्रशंसकों का परेशान होना जाहिर है। बिग बी सोशल मीडिया के जरिए अपनी छोटी सी छोटी बात भी साझा करते रहते हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उनकी ये सर्जरी किस चीज की है और कब होगी। बहरहाल प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर लिखा- 'कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते 15 फरवरी को अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 52 साल हो गए। 15 फरवरी साल 1969 में अमिताभ बच्चन ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम में एक वॉयस नैरेटर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। महानायक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे, मे-डे जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

EXCLUSIVE: 12 साल पुराने इस शो की नकल है जी टीवी की प्रो म्यूजिक लीग, आइडिया से मेकिंग तक सब कॉपी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें