दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का आत्मविश्वास भी बढ़ाते रहते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने एक बार फिर से किया है।