फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने फैंस को सिखाया जिंदगी का बड़ा सबक, सोशल मीडिया के जरिए कही ये बात

Wed, 04 Nov 2020 03:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का आत्मविश्वास भी बढ़ाते रहते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने एक बार फिर से किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले फिल्मी सितारों में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक सूट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में अमिताभ बच्चन काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने बेहद खास पोस्ट लिखा है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'आप अपने शरीर को जितना आराम दोगे उतना ज्यादा वह मांगेगा, और जितना उससे काम लोगे उतना ज्यादा वह करेगा !!' सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है। साथ ही उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बिग बी के कई फैंस भी उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
आपको बता दें कि इन दिनों अमिताभ बच्चन अपने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की वजह से विवादों में हैं। महाराष्ट्र के भाजपा विधायक अभिमन्यु पवार ने अमिताभ बच्चन और केबीसी के निर्माताओं के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पवार ने आरोप लगाया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक शो के दौरान मनुस्मृति व डॉ. बीआर आंबेडकर को लेकर पूछे गए सवाल ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
भाजपा विधायक पवार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और लिखा कि शो में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाया गया और हिंदुओं के बीच कलह पैदा करने की कोशिश की गई है। पवार ने अपने ट्वीट में पुलिस को की गई शिकायत की दो कॉपियों को भी संलग्न किया है। पवार ने महाराष्ट्र की लातुर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अमिताभ बच्चन और सोनी एंटरटेनमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

पढ़ें: खूबसूरती में सुहाना से कम नहीं गौरी खान की भतीजी, देखें आलिया छिब्बा की खूबसूरत तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें