फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 साल पूरे होने पर अमिताभ ने शेयर की फिल्म की पुरानी तस्वीरें, देखकर आ जाएगा 'आनंद'

Tue, 13 Mar 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में शुमार फिल्म 'आनंद' को आज 47 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म 12 मार्च 1971 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। फिल्म के इतने साल पूरे होने के बाद बिग बी यानि अमिताभ बच्चन ने 'आनंद' फिल्म की स्टार कास्ट और 19 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की तस्वीरें शेयर कर अपनी यादें ताजा की हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
'आनंद' फिल्म में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। इस फिल्म से इन तीनों स्टार को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना का डायलॉग 'बाबूमोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं..' आज भी कई सिनेप्रेमियों की जुबान पर है। 
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन ने 'आनंद' फिल्म की यादें और 19 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनदेखी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इस फोटो में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकर नजर आ रहे हैं। बिग बी ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि '19वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की रात, राजेश खन्ना को फिल्म 'आनंद' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था, आशा पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस और राज कपूर को 'मेरा नाम जोकर' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला, अमिताभ बच्चन को फिल्म 'आनंद' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और ऋषि दा को बेस्ट स्टोरी और बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला'।
विज्ञापन

4 of 4
इतना ही नहीं अमिताभ ने 'आनंद' फिल्म की शूटिंग से जुड़ी अन्य फोटो भी साझा की। आपको बता दें आनंद फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में एक स्ट्रगलर थे। इस फिल्म से उन्हें एक अलग पहचान मिली। वहीं राजेश खन्ना साल 1971 में बॉलीवुड के सुपरस्टार में से एक थे।  
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें