बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से टैलेंट का प्रचार प्रसार करते रहते हैं। वो अपने फैंस का हौंसला अक्सर बढ़ाते हुए नजर आते हैं। खासकर छोटे बच्चों का टैलेंट बिग बी को खूब भाता है। वो अक्सर इनके वीडियो साझा करते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक वीडियो और साझा किया है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची हरियाणवी गाने पर जमकर नाच रही है।