फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से सामने आई अमिताभ बच्चन की पहली तस्वीर, तबीयत देख फैंस मांगने लगे दुआ

Sun, 10 Nov 2019 11:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : twitter
77 वर्षीय अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। फिल्मों के अलावा अमिताभ विज्ञापनों और 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी लगातार काम कर रहे हैं। इस बीच उन्हें अपने खराब स्वास्थ्य से जूझना पड़ रहा है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीर शेयर की उसमें अस्पताल का बेड है। तस्वीर में पैर नजर आ रहा है और सामने टीवी पर फुटबॉल मैच चल रहा है। अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'फूल, मोजे और प्रीमियर लीग... पूरा दिन।'
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर देखकर उनके फैंस हैरान रह गए और उनके लिए दुआ करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'सर कृपया कर आराम करिए।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'गेट वेल सून, सर जी।'

4 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन कोलकाता में 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( KIFF) का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन खराब तबीयत की वजह से वो नहीं पहुंच पाए। अमिताभ ने आखिरी वक्त में KIFF जाना रद्द कर दिया। अमिताभ के नहीं पहुंचने पर शाहरुख खान ने इस इवेंट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने KIFF में ना पहुंचने पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, 'मुझे KIFF अटेंड करने कोलकाता में होना था, लेकिन खराब मेडिकल कंडीशन की वजह से जा नहीं सका। KIFF और कोलकाता के लोगों से माफी चाहता हूं। मैं फिर कभी आने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें