फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली नजर में सलमान की 'भाभी' को दिल दे बैठे थे आशुतोष, इसे देख सब कहने लगे थे साइको

Sun, 10 Nov 2019 11:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : social media

'जख्म', 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले आशुतोष राणा 10 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आशुतोष अलग किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से अपना करियर शुरू करने वाले आशुतोष मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। फिल्म 'दुश्मन' में साइको किलर का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।

विज्ञापन

2 of 5
ashutosh rana - फोटो : twitter
आशुतोष पूजा-पाठ करने वाले धार्मिक इंसान है। वो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपने गुरु के कहने पर ही फिल्म जगत में आए थे और अब तक 30 से अधिक फिल्मों और कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ashutosh rana - फोटो : अमर उजाला
एनएसडी के छात्र रहे आशुतोष राणा कहते हैं कि वो मध्यप्रदेश के रहने वाले एक सामान्य से छात्र थे और एलएलबी की पढ़ाई के बाद वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे। आशुतोष ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद में उन्हें एनएसडी में ही नौकरी का ऑफर हुआ लेकिन उन्होंने फिल्म जगत में आने का रास्ता चुना। 

4 of 5
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : Twitter
आशुतोष राणा ने 18 साल पहले एक्ट्रेस रेणुका शहाणे से शादी की थी। रेणुका उस समय तलाकशुदा थी। दोनों ने करीब ढाई साल तक एक दूसरे को डेट किया। पहली मुलाकात पर आशुतोष ने एक इंटरव्यू में कहा था- रेणुका से मेरी पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेणुका शहाणे
आशुतोष राणा ने बताया था- मैं एक नजर में ही रेणुका पर दिल हार बैठा था। मैंने ठान लिया था कि मैं रेणुका को आई लव यू कहने को मजबूर कर दू्ंगा। एक बार मैंने उन्हें फोन पर कविता सुनाई इसी के बाद रेणुका ने मुझे आईलवयू कह दिया था। बाद में दोनों के बीच प्यार और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में दोनों ने शादी कर ली। साल 1994 में आई सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का रोल कर चुकीं रेणुका शहाणे अपने ट्वीट्स को लेकर अकसर चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें