फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर अमिताभ बच्चन ने शेयर कीं राम जन्मभूमि की तस्वीरें, यूजर्स बोले- 'बड़ी जल्दी याद आ गया'

Sat, 14 Nov 2020 01:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
देशभर में आज दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर तमाम लोग एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सेलेब्स भी अपने फैंस को इस खास पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी कुछ तस्वीरें साझा कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन ऐसा कर अमिताभ फैंस के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अपने फैंस को हर त्योहार पर शुभकामनाएं देते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर भी अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी है। इसके लिए उन्होंने अयोध्या की तस्वीरें साझा कीं। जिसे लेकर अब वो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan
अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अयोध्या की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें सरयू नदी के किनारे दिवाली के एक दिन पहले का नजारा दिखाई दे रहा है। ये तस्वीर एक पेपर की कटिंग है। जिसके साथ अमिताभ ने लिखा है 'हैप्पी दिवाली'।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
अमिताभ की इस पोस्ट पर उनके कई प्रशंसक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स राम मंदिर पर कुछ ना बोलने को लेकर उन पर निशाना भी साध रहे हैं। एक यूजर ने अमिताभ को ट्रोल करते हुए लिखा, 'बड़ी जल्दी याद आ गया'। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज भी राम मंदिर पर कुछ नहीं बोलेंगे?'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अक्सर कई सोशल मीडिया पोस्ट करते रहते हैं। उनके फैंस को उनके पोस्ट पसंद तो आते हैं। लेकिन कई बार अमिताभ अपने पोस्ट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। हालांकि अमिताभ इन बातों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। इस बार भी अमिताभ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पढ़ें: परिवार के साथ दीपावली पर देखी जा सकती हैं ये फिल्में, हर एक फिल्म का अलग है अंदाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें