सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के भी नायक है। अमिताभ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है और हर दिन अपने फैंस के लिए कुछ नया पोस्ट करते रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter
हाल ही में अमिताभ बच्चन के अपने ट्विटर पर 12 तस्वीरों का एक कोलार्ज शेयर किया है। यह तस्वीरें उनकी अगली फिल्म के लिए लुक टेस्ट के दौरान की हैं। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा होगी।
विज्ञापन
3 of 4
अमिताभ बच्चन
फोटो में बिग बी बिना चश्मे के नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ बिग बी ने लिखा है, ''चश्मा उतारो भौहें सुकेड़ो अलग-अलग दिशा में नज़रें घुमाओ, एक नहीं दो नहीं बहुतेरे करिए ना जाने कौन बन जाए, किस किस के लिए''।
अमिताभ की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म 102 नॉट आउट आएगी। इस फिल्म में वो 102 साल के बुजुर्ग की भूमिका में नज़र आएंगे। वहीं, इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर भी हैं जो उनके 75 साल के बेटे की भूमिका निभाएंगे।