बॉलीवुड ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु का आज 39वां बर्थडे है। बिपाशा ने अपना जन्मदिन पति करण सिंह ग्रोवर और परिवार के लोगों के साथ मनाया है। सुबह से ही उनके दोस्त और फैन्स बिपाशा को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बिपाशा खुद भी सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई वीडियोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में वो करण सिंह के साथ मस्ती करते हुए दिख रहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 5
bipasha basu
जन्मदिन के मौके पर बिपाशा के घर पर लजीज पकवान बनाए गए हैं जिसे देखकर आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा। बिपाशा ने बताया कि 'जन्मदिन के मौके पर उनकी बहन ने बिरयानी बनाई और उनकी मां ने गाजर का हलवा बनाकर भेजा है।'
4 of 5
बिपाशा ने केक काटते हुए अपनी फोटो भी शेयर की है। इन खास पलों की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है। वह अपने बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रे कलर की टी शर्ट पहन रखी है।
बता दें कि, बिपाशा का जन्म 7 जनवरी, 1979 को दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनकी परवरिश कोलकाता में हुई है। उनके पिता हीरक एक सिविल इंजीनियर जबकि मां ममता बसु एक हाउस वाइफ हैं। तीन बहनों में बिपाशा दूसरे नंबर पर हैं।