हिंदी सिनेमा अपने 100 वर्ष पूरे कर चुका है लेकिन इसका जादू आज भी दर्शकों पर कायम है। बॉलीवुड में कॉमर्शियलऔर नॉन-कॉमर्शियल फिल्में आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड स्टार्स की ग्लैमरस लाइफ और उनकी स्टाइल के सभी कायल रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार की कॉपी करने की भी पूरी कोशिश करते हैं। हमें उनकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल आकर्षित करती है। आप ऐसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को जानते होंगे जिन्हें हर साल किसी ना किसी अवार्ड से नवाजा जाता है चाहे वह नेशनल अवार्ड हो या कोई फिल्मी अवॉर्ड। लेकिन आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिनके नाम गिनीज बुक में दर्ज हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इन्होंने ऐसा क्या कारनामा किया है, जो विश्व रिकॉर्ड बन गया। तो आइए आपको बताते हैं सितारों के उन कारनामों के बारे में, जिसकी वजह से इनके नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गए।