फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दौरान अमिताभ को नजर आई ये अच्छाई, बोले- शायद पहले कभी नहीं ऐसा देखा

Tue, 14 Apr 2020 11:54 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : Social Media
जानलेवा कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। भारत में ये वायरस अब तक 10 हजार से भी ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है जबकि 353 लोगों की जान चली गई है। कोरोना के चलते अब लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी गई है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन मानते हैं कि इस मुश्किल वक्त में इंसान एक दूसरे के करीब आया है।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर अमिताभ दूसरे कई बड़े स्टार्स के मुकाबले कहीं ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं। अपनी बात कहनी और देश के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देनी हो, वो ट्वीट कर अपनी बात कह लेते हैं। कोरोना के समय में वो लगातार लोगों से बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ लिखते हैं, 'एक बात तो तय है, इस corona के दौरान , जितनी सद्भावना इंसान ने इंसान को दिखाई है, शायद पहले कभी नहीं देखी गई। आप किसी भी देश, प्रांत ,समाज, रंग , जाति , धर्म , के हों, हर तरफ से बस एक ही आवाज गूंज रही है, सब के लिए , सब से .... आप ठीक हों , सुरक्षित हों !!'
 

4 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
ट्रोलर को दिया था करारा जवाब
बैसाखी के मौके पर अमिताभ बच्चन ने लोगों बधाई देते हुए अपनी फिल्म सुहाग के गाने 'तेरी रब ने बना दी जोड़ी' की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस दौरान एक यूजर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अमिताभ को ट्रोल करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Comments - फोटो : Social Media
अमिताभ की इस पोस्ट पर अक्षय शर्मा नाम के एक ट्रोलर ने पूछा- 'ऐश्वर्या कहां है रे बूढ़े।' ज्यादातर अमिताभ ट्रोलर्स को जवाब देने से बचते हैं लेकिन यहां उन्होंने जवाब देना जरूरी समझा। बिग बी ने लिखा,-'वो वहां है, जहां आप कभी नहीं पहुंच पाएंगे, बाप रे बाप!' अमिताभ का रिप्लाई देखते ही ट्रोलर की हालत खराब हो गई। वो तुरंत ही लाइन पर आ गया और उसने फिर रिल्पाई करते हुए लिखा- 'आप तो बुरा मान गए सर, इतना भी कोई नाराज होता है क्या चाहने वालों से।'

लॉकडाउन बढ़ते ही इसलिए परेशान हो गए आमिर खान, पहले लॉकडाउन के पहले से यहां फंसे हैं जुनैद खान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें