यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी कभी' को हाल ही में 41 साल पूरे हो गए। इस क्लासिक फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, वहीदा रहमान, राखी, ऋषि कपूर, नीतू सिंह और सिमी ग्रेवाल जैसे कई सितारे थे। लेकिन इस फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
इस फिल्म की शूटिंग जब कश्मीर में हुई तो उस वक्त पूरी टीम के परिवार वाले भी साथ गए और फिल्म के कुछ सीन्स में इन परिवारवालों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन भी नजर आए। फिल्म में शादी के एक सीन में इन दोनों को देखा जा सकता है।
4 of 6
यश चोपड़ा फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट पहले परवीन बाबी को लेना चाहते थे, लेकिन बाद में ये रोल नीतू सिंह को मिला। इसी फिल्म के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह का अफेयर शुरू हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'कभी कभी' की कहानी साहिर लुधियानवी की एक लोकप्रिय कविता से इंस्पायर्ड थी, जिसकी चंद लाइनें अमिताभ बच्चन ने फिल्म में भी कहीं।
इस फिल्म की कहानी एक्ट्रेस राखी को दिमाग में रखकर ही लिखी गई थी लेकिन इसी दौरान राखी ने गुलजार से शादी कर ली। शादी के बाद गुलजार ने राखी से फिल्में छोड़ने के लिए कहा, लेकिन यश चोपड़ा के कहने पर गुलजार मान गए और तब राखी ने ये फिल्म की।