फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्त लगा लीजिए, आपने अमिताभ की इन 17 फिल्मों के नाम भी नहीं सुने होंगे

Wed, 11 Oct 2017 08:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
1 of 18
अमिताभ बच्चन
अगर आप अमिताभ के बड़े वाले फैन हैं, तो भी हम दावा करते हैं कि इन फिल्मों से आप अब तक अंजान है। जी हां, भले ही अमिताभ बॉलीवुड के शहंशाह है। लेकिन उनके नाम पर ऐसी फिल्मों की भी लंबी फेहरिस्त है। जो कब आईं कब गईं किसी को पता नहीं चला। आप खुद ही देखिए, क्या पहले इन फिल्मों का नाम भी आपने सुना। अमिताभ का ये लुक फिल्म 'तलिस्मान' का है।
 
विज्ञापन

2 of 18
amitabh
क्या 'बड़ा कबूतर' नाम की फिल्म के बारे में आप जानते हैं। इस फिल्म में अमिताभ ने काम किया। उनके साथ हेलन और अशोक कुमार भी थे।
विज्ञापन

3 of 18
amitabh bachchan
'अग्नि वर्षा' नाम की फिल्म में अमिताभ भगवान बनकर आए, लेकिन फिल्म अमिताभ के लिए भाग्यशाली नहीं रही।

4 of 18
अमिताभ बच्चन
'एक नजर' में अमिताभ और जया बच्चन नजर आए। दोनों की जोड़ी पर्दे पर कमाल ना दिखा सकी।
विज्ञापन

5 of 18
amitabh bchchan
अमिताभ की फिल्म 'बंधे हाथ' के लिए दर्शकों ने भी टिकट खिड़की पर अपने हाथ बांधे रखे।
विज्ञापन

6 of 18
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन और डिंपल कपाड़िया जैसे नामों के बावजूद फिल्म 'हम कौन है' अपनी पहचान नहीं बना पाई।
विज्ञापन

7 of 18
अमिताभ बच्चन
'गंगा देवी' नाम से बनी भोजपुरी फिल्म में निरहुआ के साथ अमिताभ भी दिखे, लेकिन फिल्म का नाम शायद ही कभी आपने सुना हो।

8 of 18
amitabh bachchan
'रास्ते का पत्थर' में अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा साथ में थे, लेकिन ये फिल्म भी अमिताभ के नाम जैसी नहीं चली।

9 of 18
amitabh bachchan
'पान खाए सैंया हमार' में अमिताभ बच्चन और रेखा साथ में थे, लेकिन फिल्म कब आई और कब गई किसी को पता ही नहीं चली।

10 of 18
amitabh bachchan
'साधु संत' अमिताभ बच्चन की ऐसी ही फिल्म है। जो अपनी कोई पहचान नहीं बना सकी।

11 of 18
अमिताभ बच्चन
'अक्का-लीडर' में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में दिखे, लेकिन फिल्म शायद ही किसी को दिखी।

12 of 18
अमिताभ बच्चन
अमिताभ भोजपुरी फिल्म 'गंगोत्री' में बड़ी-बड़ी मूंछों के साथ दिखे।

13 of 18
Amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की यूं तो कई हिट फिल्में हैं लेकिन एक फिल्म जो बिल्कुल नहीं चली, वो थी 'यार मेरी जिंदगी'।

14 of 18
Amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन की सुपरफ्लॉप फिल्मों में एक और नाम है, 'दिल जो भी कहे'।

15 of 18
अमिताभ बच्चन
शोले के सूरमा भोपाली तो आप को जरूर याद होंगे, लेकिन अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूरमा भोपाली' भी किसी को याद है?

16 of 18
अमिताभ बच्चन
'विलायती बाबू' भी अमिताभ की ऐसी ही फिल्म है, जो शायद ही किसी को याद हो।

17 of 18
Amitabh Chalisa
अमिताभ बच्चन की 'बेशर्म' भी उनकी प्लॉप फिल्मों में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें