फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर को ‘खिलजी’ बनाने वालीं इस मेकअप आर्टिस्ट से मिलिए, अमिताभ बच्चन भी मुरीद

Wed, 07 Mar 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
makeup artist
बॉलीवुड फिल्मों में सीन के मुताबिक हीरो-हीरोइनों का मेकअप करने वाली मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। प्रीतिशील और उनकी टीम को फिल्म नानक शाह फकीर में बेस्ट मेकअप के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रीतिशील ने जिस तरह से संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का लुक बदल डाला था इसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई। जहां रणवीर के गेट-अप के लिए उनकी हर तरफ खूब चर्चा रही, वहीं अब ये मेकअप आर्टिस्ट अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के लुक पर भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ फिल्म में 102 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर 75 साल के बूढ़े व्यक्ति की भूमिका में हैं। इस फिल्म में अमिताभ और ऋषि कपूर बाप-बेटे के किरदार में हैं। फिल्म में दोनों का लुक पहले ही सामने आ चुका है। उनके इस लुक को देखकर आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन को ये लुक देने के लिए प्रीतिशील ने कितनी मेहनत की है।
विज्ञापन

4 of 4
dg
102 नॉट आउट के अलावा  प्रीतिशील विक्रमादित्या मोटवानी की भावेश जोशी, सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास', ऋषि कपूर स्टारर 'मुल्क' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'ठाकरे' पर काम कर रही हैं। जल्द ही इन फिल्मों का लुक भी सामने आ ही जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें