सदी के महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। देश से लेकर विदेशों तक फैन फॉलोइंग रखने वाले बिग बी जब भी कहीं पहुंचते हैं या अपने घर से बाहर निकलते हैं, तो लोगों का हुजूम उन्हें घेर लेता है। अमिताभ बच्चन से मिलने की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि अक्सर लोग उन्हें सब जगह फॉलो करते हैं। लेकिन अब अमिताभ के फैंस में कटौती होती जा रही है और यह हमारा नहीं बल्कि खुद बिग बी का कहना है।