फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन शूटिंग यूनिट ने लिया अमिताभ बच्चन से बदला, बिग बी ने ट्विटर पर बयां किया सबकुछ

Sat, 16 Jun 2018 05:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते हैं और अपने फैन्स को पल-पल की खबर देकर उनसे जुड़े रहते हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक बार फिर अपने फैन्स के लिए एक मैसेज छोड़ा। बता दें कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म बदला की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ये ट्वीट किया...
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ - फोटो : self
अमिताभ ने अपने मजेदार ट्वीट में लिखा कि शूटिंग यूनिट ने शूट के पहले दिन ही उनसे बदला ले लिया। उन्होंने लिखा कि  'वाओ...9.5 घंटे की रोड़ यात्रा लंदन से ग्लास्गो तक। फिल्म 'बदला' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पहले ही दिन यूनिट ले बदला ले लिया।'   बता दें कि फिल्म बदला को सुजोय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
दरअसल, ये सारा वाकया सड़क पर लगे ट्रेफिक को लेकर था। बिग बी को फिल्म बदला की शूटिंग के लिए लंदन से ग्लासगो जाना था जहां उन्हें जाम की वजह से 9.5 घंटे लग गए। 

4 of 5
Amitabh bachchan
बिग बी ने इससे पहले भी लंगूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि ' मैं ऋषिकेश में फिल्म गंगा की सौगंध की शूटिंग में बिजी था उस दौरान मैं लक्ष्मण झूले पर एक लंगूर को कुछ खिला रहा था तभी दूसरा लंगूर आया और मुझपर झपट पड़ा, वो इसलिए शायद मैंने उसे नजरअंदाज किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh
बिग बी स्वभाव से काफी मजाकिए किस्म के इंसान हैं और ट्विटर पर आने वाले मैसेज पर उनकी नजर पैनी रहती है। ऐसे में फिल्म ब्राह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट ने कुछ अनुभव ट्विटर पर शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने संकेत (Cues) की जगह सवाल (Ques) लिख दिया। इस पर अमिताभ ने आलिया को मैसेज में भूल सुधारने को कहा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें