सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' शुक्रवार यानी 15 जून को रिलीज हुई । कुछ दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आई तो कुछ को निराशा हाथ लगी । सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म को ट्रोल भी किया। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है ।
विज्ञापन
2 of 5
race-3
क्रिटिक्स ने अनुमान लगाया था कि फिल्म पहले दिन करीब 32 करोड़ रुपए कमाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया । ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने पहले दिन 29 करोड़ की कमाई की है । वहीं कुछ कुछ एनालिस्ट 27 करोड़ भी बता रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
race 3
इसी के साथ यह साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है । इससे पहले पद्मावत ने पहले दिन 25 करोड़ रुपए कमाए थे । फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह भी हैं ।
4 of 5
race 3
खबरों की मानें तो फिल्म को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है । फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है । फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाने होंगे । हालांकि फिल्म सलमान की है इसलिए इससे उम्मीद ज्यादा है ।
बता दें कि फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 130 करोड़ रुपए में बिके हैं । इससे पहले सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने 339 करोड़ रुपए कमाए थे । इस वीकेंड तक फिल्म के 70 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है ।