फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होते ही अमिताभ ने खोला बड़ा राज, कैसे मिला था 'बच्चन' सरनेम?

Tue, 30 Jul 2019 07:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : file photo
महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके द्वारा किए गए ट्वीट और ब्लॉग में लिखा गया एक-एक शब्द चर्चा में आ जाता है। अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल हो गए हैं। हाल ही में बिग बी ने ब्लॉग में निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे उनके नाम के आगे बच्चन शब्द जुड़ा। अमिताभ बच्चन का यह ब्लॉग खूब पढ़ा जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh and Harivansh - फोटो : file photo
बिग बी ने बताया 'उनके पिता जाति प्रथा के घोर विरोधी थे। बाबूजी का जन्म कायस्थ परिवार में हुआ था और श्रीवास्तव सरनेम था। वह जाति प्रथा के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने अपने उपनाम बच्चन रख लिखा। मेरे पिता का उपनाम इस तरह बच्चन हो गया। मेरा जन्म हुआ और स्कूल में दाखिल कराने के समय फॉर्म में लिखने के लिए मेरा सरनेम पूछा गया तो माता-पिता ने आपस में बात की और फैसला लिया की हमारे परिवार का उपनाम बच्चन ही होगा।' 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा- 'यह हमारे साथ कायम और आगे भी रहेगा। मुझे बच्चन सरनेम के ऊपर गर्व है।' बॉलीवुड में सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि रोशन खानदान भी अपने असली सरनेम से नहीं जाता जाता। एक वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन का असली नाम ऋतिक नागरथ है। ऋतिक के दादा यानी कि राकेश रोशन के पिता म्यूजीशियन थे। वह अपने पहले नाम रोशन से फेमस थे। 50 और 60 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया। 

4 of 5
Hrithik Roshan and Rakesh Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
राकेश और राजेश ने अपने नाम के साथ पिता का पहला नाम लगाया और ऋतिक ने भी अपने नाम के साथ दादा का सरनेम। इस तरह से ऋतिक के नाम के साथ रोशन जुड़ा। अपने इस ब्लॉग से पहले अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट खूब वायरल हुआ था। इस ट्वीट में बिग बी ने आपदा राहत टीम को जमकर बधाई दी थी। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वंगानी के पास फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों को बचाने के राहत अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : file photo
इस बचाव अभियान के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), भारतीय रेलवे, भारतीय वायुसेना और राज्य प्रशासन ने मिलकर राहत कार्य किया। राहत बचाव दल ने ट्रेन में फंसे 700 लोगों को बचाया। जिसकी तारीफ किए बिना अमिताभ बच्चन भी नहीं रह पाए। अमिताभ ने ट्वीट किया कि 'एनडीआरएफ की टीम को बधाई। उन्होंने महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 700 यात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया है। शाबाश एनडीआरएफ, नौसेना, भारतीय वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन, आपने बहुत अच्छा कार्य किया है। यह एक साहसी और सफल अभियान है। गर्व से भर गया हूं। जय हिंद।' 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें