प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड की वजह से सुर्खियों में हैं। इस शो की शूटिंग उत्तराखंड के रामनगर स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क में हुई है। पीएम मोदी शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ 12 अगस्त को टीवी पर दिखाई देंगे। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया मिली।
विज्ञापन
2 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : social media
इस बीच बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने पीएम मोदी के मैन वर्सेज वाइल्ड में दिखने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स के प्रोमो को देखते नजर आते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आयुष्मान खुराना ने बेहद अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
3 of 5
मैन वर्सेज वाइल्ड
- फोटो : यूट्यूब/डिस्कवरी चैनल इंडिया
वीडियो देखने के बाद आयुष्मान खुराना बोलते हैं कि वह पीएम मोदी को मैन वर्सेज वाइल्ड शो में देखकर काफी खुश हैं और इस शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा आयुष्मान खुराना ने खुद पीएम मोदी को उनके इस शो के लिए बधाई भी दी है। गौरतलब है कि पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स के शो की शूटिंग उत्तराखंड के रामनगर स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क में हुई है।
4 of 5
नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स
- फोटो : Twitter
इस शो की शूटिंग कालागढ़, ढिकाला, खिनानौली, फुलई चौड़ और रामगंगा नदी में हुई, जहां पर पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ मौजूद रहे। शूटिंग कालागढ़ मोटर बोट से शुरू हुई जो ढिकाला के सावर रोड टॉवर के पास खत्म हुई। प्रोमो में कार के साथ शूट किया गया सीन गेठिया रौ चौड़ का है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स
- फोटो : ANI
वहीं बात करें आयुष्मान खुराना की फिल्मों की तो उन्होंने गुलाबो सिताबो की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। गुलाबो सिताबो की शूटिंग पूरी होने की जानकारी हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। गुलाबो सिताबो को शूजीत सरकार ने डायरेक्टर किया है।