फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पाकीजा’ को बनने में लगे थे 16 साल, मीना कुमारी के इस गाने के लिए फव्वारों में असली गुलाब जल का हुआ था इस्तेमाल

Wed, 13 Jan 2021 09:06 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाकीजा - फोटो : फाइल
कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन फिल्मों और निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलते हैं। वह इंडस्ट्री के कलाकारों के बारें में रोचक तथ्य बताते रहते हैं। मंगलवार प्रसारित एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कमाल अमरोही की फिल्म पाकीजा के फैक्ट्स का जिक्र किया जो बहुत ही कम लोग जानते होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
मीना कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
हॉट सीट पर रोलओवर कंटेस्टेंट अफसीन नाज बैठी थीं। उनसे अमिताभ ने पाकीजा शब्द का अर्थ सवाल के तौर पर पूछा। इस सवाल के आते ही अमिताभ बच्चन यहां फिल्म पाकीजा से जुड़े फैक्ट बताने लगे। उन्होंने मीना कुमारी पर फिल्माए गए डांस सीक्वेंस को याद किया।
विज्ञापन

3 of 5
मीना कुमारी - फोटो : फाइल
अमिताभ बच्चन बताते हैं कि ताजमहल के सामने जैसे फव्वारे लगे हैं, ठीक वैसे ही फिल्म के सेट पर भी बने थे। कमाल अमरोही इस फिल्म का हर सीन परफेक्ट चाहते थे। उन्होंने फव्वारों के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया था। बता दें कि फव्वारे के सामने ही मीना कुमारी का डांस सीक्वेंस फिल्माया गया है।  

4 of 5
मीना कुमारी - फोटो : फाइल
पाकीजा हिंदी फिल्म इतिहास की कल्ट क्लासिक मानी जाती है। यह फिल्म 1972 में रिलीज हुई थी और इसे बनाने में करीब 16 साल लग गए थे। मीना कुमारी ने पाकीजा के लिए महज टोकन अमाउंट ही चार्ज किया था जो कि एक रूपया था। यह फिल्म मीना कुमारी की आखिरी फिल्म थी। ज्यादा शराब पीने की वजह से उन्हें लिवर सिरोसिस बीमारी हो गई थी। फिल्म रिलीज के कुछ हफ्ते बाद ही मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी
कंटेस्टेंट अफसीन नाज की बात करें तो वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक टीचर हैं। शो में उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी शादी होने वाली है। उनके होने वाले पति भी टीचर हैं। अफसीन बताती हैं कि वह कोशिश करेंगी यहां से ज्यादा से ज्यादा धनराशि जीत सकें जिससे वह अपना घर बनाएंगी और सपने पूरे करेंगी। वह 25 लाख रुपये जीतकर घर लौटी हैं। उनकी चारों लाइफ लाइन खत्म हो गई थी। 50 लाख रुपये के सवाल पर उन्होंने खेल से क्विट कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें