फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिए ‘केबीसी’ के सेट पर लौटे अमिताभ बच्चन, हालांकि शो की बजाय इस चीज की कर रहे शूटिंग

Mon, 24 Aug 2020 02:39 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
KBC 12 - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछली सदी में हिंदी फिल्मों के महानायक रह चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपने काम से बहुत लगाव है। कोरोना वायरस को मात देने के बाद एक बार से वह शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। वह इसकी शुरुआत कर रहे हैं टीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन से। इसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के सेट से एक फोटो साझा करके कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
KBC 12 - फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करके बताया है कि वह अब अपने इस शो के साथ एक बार फिर से काम पर लौट आए हैं। फोटो उन्होंने एक कोलाज बनाकर साझा किया है जिसमें एक फोटो केबीसी के सेट की है और दूसरी उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो लगाई है। उससे पता चल रहा है कि वह इस नए माहौल में ढलने के लिए भी खुशी-खुशी तैयार हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
KBC Season 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि इस शो को चलते हुए अब 20 साल गुजर चुके हैं। इस शो का पहला सीजन वर्ष 2000 में टीवी पर प्रसारित किया गया था। अमिताभ बच्चन ने शूटिंग के सेट से कुछ फोटोज अपने ब्लॉग पर भी साझा किए हैं जिनमें कर्मचारी पीपीई किट पहने हुए नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
KBC 12 - फोटो : social media
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह शूटिंग फिलहाल 'कौन बनेगा करोड़पति' शो की नहीं, बल्कि उसके थीम शूट की हैं। शो की शूटिंग कब से शुरू होगी? इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, इस शो के सितंबर के अंतिम सप्ताह से टीवी पर प्रसारित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन हाल ही में लाइलाज जानलेवा महामारी कोरोना वायरस को मात देकर लौटे हैं। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भी वह अपने काम को याद कर रहे थे। देश में सब कुछ ठीक तो नहीं हुआ है लेकिन लोगों को सभी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए काम शुरू करने की इजाजत मिल गई है। इस शो के अलावा अमिताभ अपनी अधुरी फिल्मों झुंड, चेहरे और ब्रह्मास्त्र पर भी काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें