फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन इस वजह से हो गए इमोशनल, ब्लॉग पर लिखा- 'मुझे लोग साल भर में भूल जाएंगे...'

Fri, 25 May 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन जल्द 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 10 लेकर आ रहे हैं। इसकी जानकारी खुद बिग बी ने ट्विटर पर दी। अमिताभ ने शो के इंट्रोडक्शन पार्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अमिताभ बच्चन ने अब अपने ब्लॉग के जरिए एक इमोशनल लेख लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन को कई दफा अपने पिता और महान कवि हरिवंश राय बच्चन और उनकी कविताओं के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। अब उन्होंने लेख के जरिए अपने पिता को याद किया। अमिताभ ने लेख में बताया कि 'कविता से हम कवि की मानसिकता को समझने की कोशिश करते हैं। उसकी नसें, रगें और सांस तक को महसूस करने की कोशिश करते हैं। ये आसान काम नहीं होता।'
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ ने ब्लॉग पर आगे लिखा कि 'अपने पिता की गैरमौजूदगी में ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उनका संरक्षण करूं और उनके साथ पूरा इंसाफ करूं। अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं तो मैं एक बेटे के रूप में नाकामयाब साबित होऊंगा जो मैं नहीं चाहता।'

4 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ ने लिखा कि 'मैं उनकी नजरों से गिरना नहीं चाहता। मैं कभी भी इसे पूरी तरह से नहीं कर सकता लेकिन मैं इस सिलसिले में अगर मैं एक छोटी सी कोशिश भी करता हूं तो ये बड़ी बात होगी।' अमिताभ ने ये भी कहा कि 'मुझे लोग साल भर में भूल जाएंगे मगर डॉ. हरिवंश राय बच्चन को लोग आने वाले 1000 साल या अनंत काल तक याद रखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। फिल्म में अमिताभ के साथ आमिर खान भी हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें