फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10: बिनीता जैन के बाद हॉट सीट पर पहुंचा किसान का बेटा, 50 लाख के सवाल में ऐसा फंसा कि...

Thu, 04 Oct 2018 10:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kbc
विज्ञापन
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 से 1 करोड़ रुपए जीतने वाली बिनीता जैन इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । बिनीता के बाद कल यानी बुधवार को महाराष्ट्र के येलूर गांव से आए शरद माली हॉट सीट पर बैठे । शरद के पापा किसान हैं और मां हाउसवाइफ हैं । शरद की कहानी भावुक कर देने वाली है ।
विज्ञापन

2 of 7
केबीसी
शरद पर बने वीडियो में दिखाया गया कि उनकी मां पढ़ना चाहती थीं लेकिन हालात ने ऐसा होने नहीं दिया । इसी वजह से उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने में जी-जान लगा दी । शरद के साथ उनकी मां केबीसी के सेट पर मौजूद थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
kbc
जब अमिताभ ने शरद की मां से उनकी जिंदगी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हिंदी नहीं आती लेकिन बोलना चाहती हूं । वो आगे कहती हैं, 'मैं काफी छोटी थी, जब पिता का निधन हो गया था । मां ने बेटी को बोझ समझा और जल्दी शादी कर दी । इस तरह मैं पढ़ नहीं पाईं ।' 
 

4 of 7
kbc
शरद की मां ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां पीएचडी कर चुकी हैं । अब शरद भी अपने ज्ञान के दम पर हॉट सीट पर पहुंच गए हैं । शरद ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ खेलना शुरू किया । सवालों का जवाब देते हुए शरद ने बताया कि उन्हें बिग बी की दो फिल्में बेहद पसंद हैं।
विज्ञापन

5 of 7
kbc
पहली 'मंजिल' और दूसरी 'दीवार' । शरद बताते हैं कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं हैं । लड़कियां तो कई पसंद आईं लेकिन गर्लफ्रेंड नहीं बनीं । जब अमिताभ ने उनसे पूछा कि कभी कोशिश की, तो शरद ने कहा, नहीं, सिर्फ देखता रहा । तब अमिताभ ने शरद की मां से कहा कि अब इसकी शादी कर दीजिए । 
विज्ञापन

6 of 7
केबीसी
इस बीच अमिताभ बच्चन ने शरद से केबीसी के मंच पर ही गाना गवाया । शरद ने गाया- मेरी सोणी मेरी तमन्ना झूठ नहीं है मेरा प्यार.... । शरद प्लेबैक सिंगर बनना चाहते थे । उन्होंने बताया कि घर में ऐसा माहौल नहीं था इसलिए वो   क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग नहीं ले पाए । शरद ने केबीसी खेलकर 25 लाख रुपए जीते । उन्होंने बताया कि इन पैसों से वो बिजनेस शुरू करना चाहेंगे।
विज्ञापन

7 of 7
kbc
शरद से जो 50 लाख का सवाल पूछा गया वो था- किस गायिका का असली नाम एलीना एंजेलिना योवार्ड था?इस सवाल का सही जवाब था गौहर जान । शरद को जवाब पता था लेकिन वो कंफ्यूज थे इसलिए उन्होंने गेम से क्विट कर लिया । अगर वो खेलते तो 50 लाख रुपए जीत जाते । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next