फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने सच में तोड़ा ट्रैफिक रूल? बिना हेलमेट बाइक राइड करने पर बिग बी ने दी सफाई

Tue, 16 May 2023 05:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, उन पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप लगे हैं। हाल ही में अभिनेता बिना हेलमेट के बाइक पर बैठे नजर आए थे, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। बिना हेलमेट के देख लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। अब उन्होंने इस मसले पर अपनी सफाई पेश की है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ उनकी बाइक पर उनके पीछे बिना हेलमेट लगाए बैठे नजर आए थे। तस्वीर साझा करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा था कि राइड के लिए धन्यवाद, आपको नहीं जानता, लेकिन आपने बाध्य किया और मुझे काम के स्थान पर समय पर पहुंचा दिया तेजी से और ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए धन्यवाद। मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए बिग बी ने यह काम किया था।

The Kerala Story: 'दर्शक कम होने के कारण थिएटर्स ने खुद ही...', तमिलनाडु सरकार का सुप्रीम कोर्ट को जवाब
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
ट्रोलिंग के बाद अब अभिनेता ने अपने ब्लॉग में इस मुद्दे पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि रविवार का दिन था। मैं मुंबई की सड़क पर शूटिंग कर रहा था और इसके लिए मैंने अनुमति ली थी। बल्लार्ड एस्टेट की एक गली में शूटिंग के लिए औपचारिक अनुमति ली गई थी। रविवार के लिए अनुमति मांगी गई थी, क्योंकि सभी कार्यालय बंद होते हैं और कोई सार्वजनिक या यातायात नहीं था। शूटिंग के लिए पुलिस की अनुमति से क्षेत्र की एक लेन बंद हो गई थी। गली मुश्किल से 30-40 मीटर है। मैंने जो ड्रेस पहनी है, वह फिल्म के लिए मेरी पोशाक है।

Don 3: फरहान की 'डॉन 3' का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान? नए एक्टर से चल रही बात

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने साफ किया कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा, बल्कि वह अपनी फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे। बस उन्होंने टीम के सदस्य की बाइक पर बैठकर शूटिंग की, लेकिन यह दिखाया कि वह ट्रैफिक से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं। यह उन्होंने केवल गुमराह करने के लिए किया था। साथ ही बिग बी ने कहा कि यदि सच में मेरे पास समय की पाबंदी होती तो मैं जरूर ऐसा करता, लेकिन हेलमेट पहनने के बाद और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करता।

Celebs Affair: 'बताना भी नहीं आता, छिपाना भी नहीं...,'आदित्य रॉय-अनन्या पांडे के रिश्ते पर रणबीर ने लगाई मुहर!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मैं अकेला ऐसा करने वाला नहीं हूं। अक्षय कुमार को समय पर लोकेशन पर पहुंचने के लिए ऐसा करते देखा था। मैंने कुछ गलत नहीं किया। आपकी देखभाल, प्यार और मुझे ट्रोल करने के लिए धन्यवाद। मैंने कोई ट्रैफिक नियम नहीं तोड़ा।

Avatar The Way Of Water: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही अवतार 2, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें