फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विमसूट की तस्वीर पोस्ट कर अमिताभ बच्चन को हुआ पछतावा, अब बोले- 'मुझसे गलती हो गई'

Fri, 08 Mar 2019 04:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : twitter
हिंदी सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन बिग बी फिल्मी सफर से जुड़ी पुरानी तस्वीरों के अलावा कुछ कविताएं भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों की एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह स्विमसूट में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बिग बी ने कैप्शन भी लिखा था, हालांकि बाद में एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद कहा कि तस्वीर को शेयर कर उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
महानायक ने इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया था। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा- 'पहली बार डेलीगेशन में मॉरिशिस गया था। यह बहुत ही यादगार पल था। कुछ वक्त बाद ही यह तस्वीर समुद्र में गिर गई थी।' इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अकेले नजर आ रहे हैं। बिग बी का यह ट्वीट चंद मिनटों में वायरल हो गया। इसके बाद प्रमोशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने जो भी कहा वह यकीनन आपको अजीब लग सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) ने इस तस्वीर के आगे की कहानी फिल्म 'बदला' के प्रमोशन के दौरान बताई। अमिताभ बच्चन का यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान भी हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन ने शाहरुख के सामने कहा - 'यह तस्वीर किसी ने खींची थी। उन्होंने अपना परिचय देने के लिए मुझे भेजी थी। मुझसे गलती यह हो गई कि तस्वीर में जो शख्स मेरे साथ खड़े थे..माफ कीजिएगा..मैंने सोचा कि तस्वीर ऐसे शेयर करूंगा तो उनका प्रचार हो जाएगा। इसलिए मैंने सिर्फ अपनी तस्वीर वाला हिस्सा पोस्ट किया। उसके बाद कसम से मुझे काफी गालियां खानी पड़ीं।' 

4 of 5
Badla film - फोटो : twitter
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन की 'बदला' (Badla film) फिल्म 8 मार्च को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) है जो पहले 'पिंक' फिल्म में बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। 'पिंक' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था ऐसे में एक बार फिर से इस जोड़ी से उम्मीदें हैं। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी 'बदला' को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Badla film amitabh - फोटो : you tube
फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो पहले दिन फिल्म 4 करोड़ के आस-पास कमाई कर सकती है। पहले दिन अगर फिल्म दर्शकों को बांधने में सफल रही तो निश्चित रूप से इसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा। फिलहाल देखना होगा कि अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी इस बार कितना कलेक्शन कर पाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें