मुंबई में हाल ही में हुए भीषड़ अग्निकांड में 14 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई जिसमें 12 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। इस घटना पर राजनेताओं के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया। ऐसे में बॉलीवुड के महानायक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न आने पर एक फैन भड़क गया और फेसबुक पर पोस्ट लिखा।
पढे़ं- दुबई में न्यू ईयर मना रही हैं शिल्पा शेट्टी, बिकनी में शेयर की तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 4
mumbai
फैन के इस ट्वीट का अमिताभ बच्चन ने बड़ी ही सरलता से जबाव दिया और अपनी बात समझाने की कोशिश की। फैन ने फेसबुक पर लिखा- 'मुंबई रहकर तुमने कभी भी किसी दुर्घटना के बारे में नहीं ट्वीट किया और न ही फेसबुक पोस्ट। न कभी संवेदनाएं व्यक्त की। पैसा ही सब कुछ नहीं है..मैं आपका हमेशा फैन रहूंगा।' इस फैन का नाम रोहित बोराडे बताया जा रहा है।
T 2758 - A kind gentleman from my FB social platform , posted this remark : Rohit Borade // Mumbai rahkar (cont) https://t.co/YRppnqX7QG
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 31, 2017
विज्ञापन
3 of 4
अमिताभ बच्चन
इस पर बिग बी ने बड़ी विनम्रता से जवाब दिया। उन्होंने लिखा- 'सही कहा आपने..नहीं करता मैं क्योंकि यहां सिर्फ संवेदना का प्रचार होगा..यहां असली संवेदना दिखावा है लोगों के लिए लेकिन क्या किया उसके लिए? आप बताए आप क्या कर सकते हैं इस दुर्घटना से? जब कुछ करना होता हैं मैं करता हूं और आपको या किसी और को बताऊंगा नहीं क्योंकि वो प्रचार होगा संवेदना नहीं। पैसे के साथ ऐसी दुर्घटनाएं या अपनी विचार धारा मत जोड़िए। ऐसा करके आप स्वयं अपनी कमजोरी व्यक्त कर रहे हैं। बाबू जी की कविता पढ़िए इस पर...।'
T 2758 - kya karoon samvedna lekar tumhaari kya karoon .. pic.twitter.com/MXsrJf6ecY
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 31, 2017
आपको बता दें मुंबई में ये हादसा लोअर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स कंपाउंड के एक पब में हुआ था। पब में एक ऑल वूमन लास्ट नाइट थीम पार्टी आयोजित की गई थी। कहा जा रहा है कि रेस्टोरेंट में फायर नियमों का पालन नहीं किया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि आग लगने के बाद भी एग्जिट का गेट बंद था। इसके साथ ही आग को बुझाने के उपकरण भी मौजूद नहीं थे। फिलहाल इस पर जांच शुरू हो गई है।
पढे़ं- Bigg Boss 11: घर से OUT होते ही प्रियांक का बड़ा खुलासा, खतरनाक बीमारी झेल रहीं हैं हिना