अपने से उम्र में काफी छोटी नायिकाओं के साथ कमाल का चीनी कम रिश्ता बनाने वाले अमिताभ बच्चन बड़े परदे पर गुडबॉय करने वाले हैं। नहीं नहीं, वह अभिनय को अलविदा नहीं कह रहे, ये तो उनकी अगली फिल्म का नाम है, जिसमें उनके साथ दिखेंगी उनसे 54 साल छोटी रश्मिका मंदाना। फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से मुंबई में शुरू हो गई है।