फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमा डिसूजा के लिए अमिताभ बच्चन ने मांगी दुआ, ट्विटर पर किया पोस्ट

Mon, 14 Dec 2020 11:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और रेमो डिसूजा - फोटो : PTI
मशूहर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रेमो के लिए लगातार प्रार्थनाओं का दौर जारी है। फैंस और बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने भी रेमो के लिए एक पोस्ट किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक
अमिताभ बच्चन ने एक फैन द्वारा साझा किए गए वीडियो को रीट्वीट किया है। ये वीडियो एक रियलटी शो का है जिसमें कुछ प्रतियोगियों ने परफॉर्म किया था और इसकी तारीफ रेमो ने की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिग बी ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ रेमो.. प्रार्थनाएं! और आप की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Geeta Kapoor - फोटो : social media
गीता कपूर ने भी लिखा नोट
कोरियोग्राफर गीता कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर रेमो संग एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'ढेर सारा प्यार। जल्द ठीक हो जाओ मेरे दोस्त। छोटे जल्दी ठीक होकर फिर से परेशान करने का मौका दे। लव यू....दुआएं और आप जल्द ठीक हो जाएं...केवल मैं ही नहीं बल्कि वे सभी जो आपसे प्यार करते हैं लेकिन सीधे आप तक नहीं पहुंच सकते।'

4 of 5
टेरेंस लुईस - फोटो : फाइल
टेरेंस लेविस
टेरेंस ने रेमो की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'भगवान पर भरोसा है और दुआएं पर्वतों को भी चला सकती हैं! मेरे दोस्त के लिए एक छोटी सी प्रार्थना, प्यार, विश्वास और इच्छा की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेमो - फोटो : फाइल
बता दें बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। छोटी उम्र में ही रेमो ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वो डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। रेमो कोरियोग्राफी के साथ ही साथ निर्देशन में भी कदम रख चुके हैं। रेमो की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म 'ABCD 2' थी। इसके अलावा रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं।

मां बनने के बाद डिप्रेशन में चली गई थी ये अभिनेत्री, फिल्मों से दूर अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें