फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghoomer: 'आपने फिल्म में अच्छा प्रदर्शन किया है', घूमर देखकर बिग बी ने बांधे बेटे अभिषेक की तारीफों के पुल

Thu, 03 Aug 2023 07:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। फैंस भी इस मल्टीस्टारर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जल्द ही अमिताभ का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 15 भी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन भी अपनी आगामी फिल्म ‘घूमर’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। अब हाल ही में, अमिताभ ने फिल्म देखकर बेटे की जमकर तारीफ की है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन-सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि 'घूमर' की टीम ने दिवंगत बॉलीवुड कला निर्देशक नितिन देसाई के सम्मान में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को स्थगित करने का फैसला किया है, जो पहले 3 अगस्त को मुंबई में होना था। अब 'घूमर' का ट्रेलर 4 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फैंस अभिषेक को एक बार फिर से स्क्रीन पर देखने के बेताब हैं।

Adnan Sami: छह साल बाद UK में सजेगी अदनान सामी की सुरों की महफिल, कॉन्सर्ट की तारीखों का हुआ एलान

विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, अमिताभ ने फिल्म देखकर बेटे की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमेशा की तरह आपने फिल्म में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और फिल्म अपने आप में इतनी मनोरंजक है कि यह दर्शकों को अपनी तरफ जरूर खींच लेगी। आपको और आपकी फिल्म को ढेर सारा प्यार।’  बेटे के लिए पिता का यह प्यार देख फैंस भी बिग बी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Saiyami Kher: 'मुझे फेस सर्जरी कराने को मजबूर किया जाता था', सैयामी खेर ने बॉलीवुड के काले सच को किया उजागर

 

4 of 5
सैयामी खेर घूमर में - फोटो : एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

गौरतलब है कि ‘घूमर’ फिल्म हंगरी के दाएं हाथ के निशानेबाज दिवंगत कैरोली टैकस की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने अपने दूसरे हाथ के गंभीर रूप से घायल होने के बाद अपने बाएं हाथ से दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।

Samantha: इलाज के लिए सामंथा ने मशहूर अभिनेता से उधार लिए पैसे? अभिनेत्री को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घूमर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि आर बाल्की लिखित और निर्देशित फिल्म ‘घूमर’ में अभिषेक बच्चन, अंगद बेदी, शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी राहुल सेनगुप्ता और ऋषि विरमानी ने मिलक लिखी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें